SNATTA

(An Association of Junior Engineer’s of BSNL)

SNATTA Calls for CMD BSNL’s Direct Intervention to Restore Fairness and Dignity of Junior Engineers . SNATTA का CMD BSNL को आपात निवेदन — जूनियर इंजीनियर संवर्ग के साथ हुए अन्याय, वेतन असमानता और प्रक्रियागत अनियमितताओं पर हस्तक्षेप की माँग

SNATTA ने CMD BSNL से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग करते हुए पत्र लिखा है,
जिसमें 3rd PRC वार्ता के दौरान हुए अन्याय और JE प्रतिनिधित्व की मनमानी समाप्ति पर गंभीर आपत्ति जताई गई है।

🟧 मुख्य बिंदु:

  1. SNATTA प्रतिनिधि को बिना सूचना हटाया गया — जिससे वार्ता प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्न उठा।
  2. Dummy प्रतिनिधियों को शामिल किया गया, जिन्होंने प्रबंधन-समर्थित निम्न वेतन प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।
  3. JE के लिए 2.2 गुणक और Group D के लिए 2.45 गुणक – पदानुक्रम के विपरीत।
  4. JE-JTO वेतन अंतर ₹9,000 तक बढ़ गया, जो अनुचित है।
  5. ₹35,700 का न्यूनतम JE वेतन स्केल (NE-9) SNATTA की मुख्य माँग।
  6. BSNL के कई पत्रों में JE को तकनीकी रीढ़ बताया गया, पर व्यवहार में उपेक्षा की जा रही है।
  7. SNATTA ने CMD से न्यायपूर्ण हस्तक्षेप और गांधीवादी शांतिपूर्ण विरोध की चेतावनी दी है।
  8. संगठन ने कहा कि JEs का मनोबल और भरोसा अब CMD के निर्णय पर निर्भर है।